//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में भीषण गर्मी व लू का कहर जारी है। बुधवार को भी रोहतक पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रोहतक में लगातार दूसरे दिन 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 46.4, अंबाला में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हिसार में इस मौसम का सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पूरे प्रदेश के लिए 26 मई तक का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। अगले एक सप्ताह तक राहत के आसार नहीं हैं।
मई महीने के तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी ने बेहाल कर दिया है। दिन में भीषण गर्मी के बाद अब रात भी सुकून वाली नहीं रही। फरीदाबाद व चरखी दादरी जिले में रात का तापमान 31 डिग्री के पार हो गया। दिन के तापमान में रोहतक ने रिकॉर्ड बनाया तो रात के तापमान में चरखी- दादरी ने 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।

No comments :