HEADLINES


More

नौतपा के पहले दिन सिरसा में सबसे अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 26 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कमजोर पश्चिमी विक्षोभके असर के कारण सोमवार को हरियाणा के अधिकतर जिलों में बादलवाही और धूल भरी हवा के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आई। नौतपा के पहले दिन सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, अंबाला सबसे अधिक तपे। इन जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से लेकर 4.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। सिरसा में सबसे अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

25 मई से 2 जून तक नौतपा


रहेगा जिसमें सबसे अधिक तापमान दर्ज किया जाता है। नौतपा के 9 दिनों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती है। इस बार नौतपा के पहले दिन सोमवार को प्रदेश के 18 जिलों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तापमान सामान्य के आसपास रहा। इन जिलों में धूल के गुबार से आसमान में छाए रहे जिस कारण रात का तापमान बढ़ गया। राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है।

विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवा चलने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना है। शुक्रवार 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा 29 मई रात से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे।

No comments :

Leave a Reply