//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 10 मई को अपराध शाखाओं की विभिन्न टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए
बताया कि 10 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोहित (21) वासी गांव तिगांव फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित गांव नीमका से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार AVTS सिकरौना की टीम ने इस्लाम (28) वासी जीवन नगर पार्ट-1 को गोच्छी फरीदाबाद से, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने मोहित वासी गांव अरवा थाना छायंसा फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित भूपानी बाईपास रोड एरिया से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने करण (22) वासी कलंदर कालोनी फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित सोहना पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया है। जिसने दोराने पूछताछ बताया कि वह यह देसी कट्टा ताहिर(19) वासी कलंदर कालोनी से 4000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने ताहिर को कलंदर कालोनी से ही गिरफ्तार किया है।
पांचो आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :