HEADLINES


More

दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 2 मास्टर चाबी की बरामद

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 30 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा  वाहन चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान फेसल(26) वासी पुन्हांना नूंह व मोनिश(20) वासी


डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनसे लॉक खोलने वाली 2 मास्टर चाबियां बरामद हुई है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों दोस्त है। जिन्होंने 10 मई को डबुआ कॉलोनी बी ब्लॉक से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फेसल पर पहले भी चोरी के 8 मामले दर्ज हैं, वहीं मोनिश पर 1 मामला दर्ज है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि जयनान्द वासी डबुआ कालोनी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 मई को वह अपने रिश्तेदार से मिलने डबुआ कॉलोनी बी ब्लॉक में गया था, जब वह रिश्तेदार के घर से बाहर वापिस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नही थी, कोई नामालुम चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना डबुआ में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :

Leave a Reply