//# Adsense Code Here #//
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को 28 मई गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की इस्माईलपुर रोड बिकानेर स्वीट्स के पास सट्टा खाई की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम द्वारा रेड की कार्यवाही की गई तथा मोनू गुप्ता वासी इस्माईलपु
र पल्ला फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए ₹10,170 सहित काबू किया गया।
वहीं एक अन्य सट्टा खाई के मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने मुंगेश वासी जैतपुर दिल्ली को सट्टा खाई करते हुये दुर्गा बिल्डर, नियर शराब ठेका पल्ला से गिरफ्तार किया है। जिससे मौका पर 1960 रुपये बरामद हुए है।
दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना पल्ला में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

No comments :