//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 20 मई -
आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव रजिस्टर नंबर 02044 सेक्टर 2 के पदाधिकारीयों ने आज सेक्टर की समस्याओं को लेकर श्री संदीप दहिया अधीक्षक अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण परिमंडल फरीदाबाद के साथ बैठक की।यह जानकारी आर डब्ल्यू ए के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। इस मीटिग में प्रधान जगदीश अधाना, कोषाध्यक्ष एस पी त्यागी, सहसचिव जगदीश प्रभाकर उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए ने सेक्टर में पेयजल की समस्या को अधीक्षक अभियंता के सामने रखा। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि सेक्टर में सभी ट्यूबवेल चालू हालत में है। सभी को पानी दिया जाएगा। इसके स्थाई समाधान के लिए सेक्टर 2 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए एस्टीमेट बना दिया गया है। इसके निर्माण के बाद पानी की समस्या काफी हद तक सुधर जायेगी। शिष्टमंडल ने सैक्टर में 30 बैड के अस्पताल का शीघ्र निर्माण करने , बल्लभगढ़ से सैक्टर 2 की ओर आने वाली सड़क का निर्माण करने, इसके साथ-साथ तिगांव से सैक्टर 2 को आने वाली सर्विस रोड का चौड़ीकरण करने, पार्कौ का रंग रोगन इत्यादि मुद्दों को भी उठाया।

No comments :