//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 21 मई
*ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 25 मई तक बढ़ाई हड़ताल, 22 मई को फरीदाबाद में सरकार की शव यात्रा निकाली जाएगी और 25 मई को नरवाना में महापड़ाव में फरीदाबाद के ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।*
फरीदाबाद में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल आज सातवें दिन में प्रवेश कर गई। राज्य कमेटी के निर्णय अनुसार हड़ताल 25 मई तक बढ़ा दी गई है। तापमान अधिक और गर्मी ज्यादा होने के बावजूद भी फरीदाबाद के सैकड़ो कर्मचारी आज भी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने लघु सचिवालय सेक्टर 12 में विरोध सभा आयोजित की। इसकी
अध्यक्षता प्रधान महेंद्र सिंह माढोतिया ने की। जबकि संचालन दिनेश पाली वित्त सचिव ने किया। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने हरियाणा सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतन में 26000 रुपया बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। लेकिन अभी यह घोषणा भर ही है। सरकार जो कहती है। असल में उसको लागू नहीं करती। यह संघर्ष रेगुलराइजेशन और ₹26000 न्यूनतम वेतन में संशोधन करने की मांग को लेकर है। उन्होंने कहा बेशक गर्मी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन ग्रामीण सफाईकर्मचारियों का हौसला लगातार बना हुआ है। उन्हें गर्मी और तेज धूप की परवाह नहीं है। यूनियन के जिला सचिव राजू बहादुरपुर और वित्त सचिव दिनेश पाली और उप प्रधान नरेश पावटा ने कहा 31 दिसंबर को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए दिए गए आदेशों को सरकार लागू नही कर रही है । आज तक एक भी ग्रामीण सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है।, पिछले 12 साल में एक भी सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की, ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए 26 हजार वेतन की घोषणा करके आज तक लागू नहीं किया, दो साल पहले 1000 की आबादी पर एक कर्मचारी भर्ती करने का मुद्दा लंबित पड़ा हुआ है। और पिछले दो साल से कोई वेतन बढौतरी नहीं हुई, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर पर कोई मुआवजा नहीं मिलता और ना ही उसके परिवार को कोई नौकरी दी जाती है।यहां तक कि 60 साल की उम्र होने के बाद रिटायर कर दिया जाता है। लेकिन कुछ दिया नहीं जाता है। यही कारण है कि ग्रामीण सफाई कर्मियों को इस भयंकर गर्मी के मौसम में भी आंदोलन का रास्ता अपनाना पडा।

यूनियन नेताओं ने कहा कि कल 22 मई को फरीदाबाद मे 11:00 बजे हरियाणा सरकार के पुतले दहन किये जायेंगे।तथा 24-25 मई को समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी के विधान सभा कार्यालय नरवाना में ऐतिहासिक महापड़ाव में फरीदाबाद से सैकड़ो कर्मचारी भाग लेंगे। आज की सभा को गुलाब सिंह हीरापुर,फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान विक्रम, महेश अटाली, धीर सिंह रायपुर कला,राजू, सुनीता ने भी संबोधित किया

No comments :