//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में यातायात पुलिस फरीदाबाद ने 18 से 24 मई के बीच एक विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट तथा बिना पैटर्न की नंबर प्लेट के वाहनों के 2315 चालान किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के कार्यालय द्वारा 18 से 24 मई तक बिना नंबर प्लेट व बिना पैटर्न की नंबर प्लेट के वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिये विशेष अभियान चलाने बारे निर्देश दिए थे। जिसके अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया और 18 मई को 469, 19 मई को 416, 20 को 389, 21 को 300, 22 को 230, 23 को 319 व 24 मई को 192 बिना नंबर प्लेट व बिना पैटर्न नंबर प्लेट के वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 2315 चालान किये हैं। यातायात पुलिस का इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यातायात नियमों की पालना कर, पुलिस विभाग का सहयोग करें।

No comments :