हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर सो 14 मई गुरुवार को 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रदेश में इस बार 2 लाख 76 हजार 640 स्टूडेंट्स ने दसवीं का एग्जाम दिया है, जिनमें से 2 लाख 47 हजार 860 यानि 89.6% पास हुए हैं।
प्रदेश में 16 स्टूडेंट ने टॉपर में पॉजिशन बनाया है। भिवानी की दीपिका 500 में 499 नंबर के साथ स्टेट टॉपर बनीं। 4 स्टूडेंट रौनक (चरखी दादरी), खुशी (हिसार), अंतू (हिसार), दिपांशू (महेंद्रगढ़) दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे और 11 संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
पास प्रतिशतता के आधार पर प्रदेश में चरखी दादरी जिला पहले स्थान पर रहा। दूसरे पर जींद और तीसरे स्थान पर महेंद्रगढ़ जिला रहा। नूंह जिला सबसे निचले पायदान पर रहा। बोर्ड के मुताबिक, तीन साल में दसवीं का यह सबसे खराब रिजल्ट रहा है। 2024 में 95.22 और 2025 में 92.49 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे।
उधर, छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। रेगूलर में 1,43,110 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 1,25,493 पास हुए और उनकी पास प्रतिशतता 87.69 रही। वहीं, 1,33,530 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जिनमें से 1,22,367 छात्राएं उत्तीर्ण रहीं। छात्राओं की पास प्रतिशतता 91.64 दर्ज की गई, जो छात्रों की तुलना में 3.95 प्रतिशत अधिक रही।

No comments :