HEADLINES


More

फरीदाबाद में 10 बड़े चौराहों का कायाकल्प होगा, FMDA ने तैयार किया जंक्शन इंप्रूवमेंट प्लान

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में सड़कों पर लगते जाम और ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए (FMDA) महानगर विकास प्राधिकरण ने 10 प्रमुख चौराहों सहित अन्य व्यस्त जंक्शनों पर सुधार कार्य करने के लिए जंक्शन इंप्रूवमेंट प्लान तैयार किया है। इसके लिए शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों का सर्वे कराया गया है, जहां ट्रैफिक का दबाव सबसे अधिक रहता है।

अधिकारियों के अनुसार, कई जंक्शनों पर अवैध कट और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के कारण वाहन डॉइवरों को लंबे समय तक जाम में फंसना पड़ता है। नए प्लान में चौराहों की डिजाइन सुधारने, यू-टर्न व्यवस्थित करने, सिग्नल टाइमिंग बेहतर करने और सड़क चौड़ीकरण जैसे सुझाव शामिल किए जाएंगे।

योजना लागू होने के बाद न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि लोगों का समय और ईंधन भी बचेगा। प्रशासन का दावा है कि जंक्शन सुधार के बाद शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकेगी।

प्राधिकरण के प्लान में ग्रेटर फरीदाबाद के 10 चौराहे शामिल हैं। इन सभी चौराहों पर सुबह-शाम जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इतना ही नहीं चौराहों पर हादसे भी हो रहे हैं। अभी तक यहां ट्रैफिक सिग्नल व सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

कई चौराहों पर लाइटें नहीं हैं। लोग बेतरतीब तरीके से इधर-उधर आ-जा रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। इसलिए लगभग सभी बड़े चौराहों को विकसित करने की योजना है।

इसके अलावा, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर डिवाइडिंग रोड के सभी चौराहों का कायाकल्प होगा। यहां स्लिप रोड बनाने से लेकर टूटी सड़क मरम्मत करने का प्रस्ताव है। इन सभी चौराहों पर लाइटें लगाई जाएंगी।


No comments :

Leave a Reply