HEADLINES


More

अपराध शाखा NIT की टीम ने अवैध हथियार सहित एक को किया काबू

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 14 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 13 अप्रैल को अपराध शाखा NIT की टीम ने एक आरोपी को एक देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस व एक स्कॉर्पियो गाड़ी सहित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज छांयसा के पास से काबू किया है। जिसकी पहचान प्रवीन निवासी कपना, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। 



जिसने पूछताछ में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है। उसने शौक के लिये मिथौली (उत्तर प्रदेश) से 1,07,000 रुपये में अवैध हथियार खरीदा था। 13 अप्रैल को वह अपने भाई की ससुराल फज्जूपुर खादर आया हुआ था।

बता दें कि 13 अप्रैल की रात को अपराध शाखा NIT को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज छांयसा के पास अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में  अवैध हथियार के साथ बैठा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी सहित संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान असल व कारतूस बरामद किये गये।

No comments :

Leave a Reply