//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- बता दें कि 8 अप्रैल को संतोष वासी शिव कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अप्रैल को उसका 15 वर्षीय बेटा बिना बताये घर से चला गया है। जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धारा में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी किया गया।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अभियोग पंजिकृत होने उपरांत शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे की तलाश के लिये पहले ही सोशल मिडिया पर विज्ञापन डलवा दिया था, जिसमें उसने अपना मोबाईल नम्बर भी दिया था। 8 अप्रैल को उसके पास एक फोन नम्बर से कॉल आया था, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता का गुमशुदा बेटा उनके पास है, 10 हजार रूपये खाते में डाल दो। फिर उसके पास एक क्यू आर कोड प्राप्त हुआ, जिस पर उसने पैसे डाल दिये, उसके पास फिर से ₹10000 डालने बारे फोन आया, जिससे उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को अवगत करवाया।
पुलिस चौकी सिकरौना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 अप्रैल को क्यू आर कोड धारक इस्तशाम वासी गांव मरोचा, उतर प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिसने बताया कि उसने अपना खाता आगे दिया हुआ था। वह दिल्ली में एक चाय की दुकान पर काम करता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :