//# Adsense Code Here #//
'मानव सुपर-21' आईआईटी,नीट कोचिंग' के छात्रों ने एक बार फिर मानव सेवा समिति का नाम रोशन किया है। मानव सुपर-21 के दो छात्र अशुंमन ने 94.8 व शिवा ने 92.1 NTA स्कोर लेकर JEE एडवांस में शामिल होने के लिये सफलता प्राप्त की है। अशुंमन का JEE- मेन 1 में स्कोर 86.6 था उसने और अधिक मेहनत करके JEE- मेन 2 में 8 अंक की बढ़ोतरी करके 94.8 स्कोर लिया है।
मानव सुपर 21 में अगले बैच के लिए चयन परीक्षा मानव भवन से.10 में शनिवार 25 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाएगी। 11वीं,12वीं के जो छात्र चयन परीक्षा में बैठना चाहते हैं वे 23 अप्रैल तक मानव भवन आकर अपने आधार कार्ड की फोटो कापी जमा करके रजिस्ट्रेशन करायें।

No comments :