हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ IAS अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि लेटर में सस्पेंशन की वजह का उल्लेख नहीं है। बताया जा रहा है कि यह फैसला पिछले दिनों सामने आए IDFC बैंक घोटालों से जुड़ा है।
सस्पेंड हुए अधिकारियों में 2011 कैडर के प्रदीप कुमार-I और 2012 कैडर के राम कुमार सिंह शामिल हैं। प्रदीप कुमार फिलहाल राज्य परिवहन विभाग के डायरेक्टर एवं विशेष सचिव पद पर थे, जबकि राम कुमार सिंह विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं अतिरिक्त CEO, पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) के पद पर कार्यरत थे।
बुधवार की देर रात जारी हुई 15 IAS की ट्रांसफर लिस्ट को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि आईडीएफसी बैंक फ्रॉड के मामले की जल्द ही सीबीआई जांच शुरू हो सकती है । इससे पहले ही सरकार ने तीन आईएएस अफसरों को साइड लाइन कर दिया। सरकार के एक्शन से ब्यूरोक्रेसी में हलचल मची है।

No comments :