HEADLINES


More

फरीदाबाद में सरकारी स्कूल में गिरी आसमानी बिजली: बाल-बाल बचे छात्र

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-7 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सभी छात्र स्कूल के अंदर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना के दौरान सभी बच्चे क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। जिससे कोई हताहत नहीं हुई है।

मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। इसी बीच बीते दिन तेज बारिश के दौरान बीते मंगलवार को दोपहर करीब 1:59 बजे अचानक स्कूल परिसर में आसमानी बिजली गिर गई। बिजली एक पेड़ को चीरते हुए जमीन पर आ गिरी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्कूल की प्रिंसिपल सीमा गौतम ने बताया कि घटना के समय सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। अगर बच्चे बाहर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था, फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सीसीटीवी में कैद यह घटना मौसम की गंभीरता और सतर्क रहने की जरूरत को जरूर दर्शाती है।


No comments :

Leave a Reply