//# Adsense Code Here #//
पंचकूला लघु सचिवालय में सोमवार को महिला आयेाग की टीम सुनवाई के लिए पहुंची। आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया के नेतृत्व में पहुंची, यहां पर आज रखे गए 36 केसों पर सुनवाई कर रही हैं। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से CTM जागृत्ति व ACPअजित सिंह, ACP विक्रम नेहरा मौजूद हैं।
पंचकूला लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हाल में सुनवाई के दौरान शुरुआत के तीन केसो में पीड़िता ही नहीं पहुंची। जिस पर चेयरमैन रेनू भाटिया ने कार्रवाई रोकते हुए सभी पुलिस अधिकारियों से निर्देश दिए कि वे भविष्य में सुनिश्चित करेंगे कि दोनों पक्ष यहां पर मौजूद रहे। वहीं उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को कहा कि वे आगे सुनवाई होने के वाले केसों के लिए बाहर जाकर कॉल करें और दोनों पक्षों के सुनवाई तक पहुंचने की व्यवस्था करें।

No comments :