HEADLINES


More

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 8,88,497 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाले दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 6 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने टेलिग्राम के माध्यम से ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान मोहित वासी हिसार हाल खरड, चंडीगढ व जितेन वासी चंद्रलोक कॉलोनी, आजाद नगर, हिसार के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि NIT फरीदाबाद निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात ठगों ने उसे टेलिग्राम के माध्यम से संपर्क किया और अधिक पैसे कमाने का लालच देकर टास्क पूरा करने के नाम पर उससे कुल 8,88,497 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मोहित ने खाताधारक साहिल का खाता लेकर अपने साथी जितेन को दिया था और  जितेन ने इस खाता को आगे ठगों के पास भेज दिया था। खाते में ठगी की रकम के 50,000 रुपये ट्रांसफर हुए थे। दोनों पिछले 6 साल से एक दूसरे को जानते हैं। जिनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply