फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ में एक परचून की दुकान पर छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि दुकान संचालक प्रमोद यादव घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भर रहा था।
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम के सदस्य सतबीर ने बताया कि, इस छापेमारी के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और स्थानीय पुलिस मौजूद रही। टीम ने मौके से 3 घरेलू गैस सिलेंडर (2 भारत गैस और 1 इंडियन) तथा गैस भरने का नोजल पाइप बरामद किया। सभी सिलेंडरों को जब्त कर नजदीकी एचपी गैस एजेंसी में जमा कराया गया।
टीम ने दूसरी सूचना पर टीम ने एनआईटी फरीदाबाद स्थित Rich Flame Gas Agency का भी औचक निरीक्षण किया। एजेंसी संचालक सुशील कुमार मल्होत्रा से रिकॉर्ड की जांच की गई और गांव बाजड़ी स्थित गोदाम का भौतिक सत्यापन किया गया।

No comments :