HEADLINES


More

सैद्धांतिक सिद्धांतों को व्यावसायिक मीडिया अभ्यास से जोड़ने की पहल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 29 अप्रैल -  जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के लिबरल आर्ट्स एवं मीडिया स्टडीज संकाय के अंतर्गत साहित्य एवं भाषा विभाग द्वारा हाल ही में रेडियो महारानी 89.6 का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना था कि प्रभावशाली सामग्री निर्माण में भाषा की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा लिखित स्क्रिप्ट को लाइव प्रसारण में बदलने के लिए रचनात्मकता के साथ तकनीकी दक्षता भी आवश्यक है।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो और ऑन-एयर कक्षों का अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच समन्वित कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण ऑडियो निर्माण की बढ़ती मांग तथा प्रोफेशनल प्रसारण में तकनीकी सटीकता के महत्व की विस्तृत जानकारी हासिल की।

यह शैक्षणिक गतिविधि प्रो दिव्या ज्योति सिंह की  देखरेख आयोजित की गई, जिसमें संयोजन सहायक प्राध्यापक ममता बंसल ने किया। विभाग पारंपरिक पाठ्यक्रम को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया, रचनात्मक लेखन एवं संचार के विविध क्षेत्रों के लिए तैयार करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

No comments :

Leave a Reply