HEADLINES


More

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना वायरल करने और अराजकता फैलाने की कोशिश मामले में एक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद –सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग के दौरान फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल के सामने 10 अप्रैल को एक वीडियो आया, जिस वीडियो में एक युवक को कुछ लोगों द्वारा पीटा जा रहा था। Zunaid Fariyanivei के इंस्टाग्राम अकाउंट voice_of_humans_01 से भी इसे इस दावे के साथ शेयर किया गया कि: “यह तस्वीर फरीदाबाद की है, जहां हिंदुत्ववादी गुंडों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी” उसने इस पोस्ट को कई टैग्स के साथ सोशल मी


डिया पर साझा किया था। जिस संबंध में साइबर सेल की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद जुनैद निवासी गांव जरारी, जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल पालघर, महाराष्ट्र को 27 अप्रैल को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।

जिसने पूछताछ में बताया कि उसने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से किसी अन्य स्थान की घटना को, फरीदाबाद की घटना लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसको बड़ी संख्या में लोगों को टैग किया था। 

पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं को प्रचारित करने से बचे अन्यथा पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फरीदाबाद पुलिस अपनी नजर बनाए हुये है।

No comments :

Leave a Reply