HEADLINES


More

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 12 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 12 अप्रैल : फरीदाबाद पल्ला के दयावती गार्डन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजि0) द्वारा एक विशाल ब्राह्मण महा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रकाश भारद्वाज, संगठन सचिव पं. मुकेश शास्त्री, प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास पारासर ने संस्था के नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जिसमें पं. विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और पं. भोला शर्मा को संगठन का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रकाश भारद्वाज ने ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि द्वारका एवं शारदा पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती संगठन के मुख्य संरक्षक हैं जिनके मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज को मजबूत करने के लिए एवं लोक कल्याण हेतु संगठन का विस्तार निरंतर चल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज के कल्याण एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए बेहतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पं. मुकेश शास्त्री, विकास पाराशर, प्रमोद शर्मा, धर्मपाल शर्मा, भगवत शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, दीपेश भारद्वाज, कुणाल शर्मा, प्रिंस शर्मा ने 26 अप्रैल 2026 रविवार को मनाई जाने वाले भव्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सराय के टोल प्लाजा से शुरू होगा और सराय के बाजार से गुजरते हुए तिलपत के बाबा सूरदास मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगा। यह कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाया जाएगा जिससे समाज के सभी वर्गों को भगवान परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा मिले और एक नये समाज का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम में नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष भोला शर्मा, ह्दय प्रकाश उर्फ कल्लू, बृजगोपाल शर्मा, दिनेश कौशिक, मनोज वैष्णव, हरेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा, भवानी शंकर, एन. के. तिवारी, मुकेश शर्मा, पं. विरेन्द्र दत्त शर्मा ने महासंघ के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि आने वाली 26 अप्रैल को सराय में मनाया जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और समाज के सभी लोग इसमें हिस्सा लेंगे।

No comments :

Leave a Reply