HEADLINES


More

फायर कर्मचारी व निगम कर्मचारियों ने विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर प्रदर्शन कर सोपा ज्ञापन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 23 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 23 अप्रैल 

  रणवीर व 

भवी चंद को न्याय दिलाने के लिए फायर कर्मचारी व नगर निगम के कर्मचारियों ने आज सेक्टर 8  पूर्व मंत्री व बल्लमगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा . प्रदर्शनकारी  कर्मचारियों को पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री  से बात कर फायर कर्मचारी की मांगों एवं रणबीर व भवी चंद को शाहिद का दर्जा दिलवाने के लिए आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलवीर बालगोहेर , नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत व जिला सचिव अनिल चंडालिया  व  हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के नेता मेघ श्याम  राकेश एवं विजयपाल भडाना  ने किया ।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ईमानदारी कर्मठता निष्ठा से काम करने वाले कर्मचारियों को न्याय प्रदान नहीं कर रही है। शास्त्री ने सरकार के न्याय प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में झूला दुर्घटना में मारे गए पुलिस के निरीक्षक को एक करोड़ रूपया सरकारी नौकरी सहीद  का दर्जा देकर सम्मानित किया है, तो सेक्टर 24 मुजेसर गांव कालकाजी कंपनी में आगजनी एवं भयानक विस्फोट के दौरान आम आदमी की जान बचाते हुए पुलिस के उप निरीक्षक रवि व फायर विभाग के कर्मचारी भवी चंद शर्मा व रणबीर को एक करोड़ रूपया आर्थिक लाभ नियमित नौकरी एवं शहीद का सम्मान देने में क्यों देरी की जा रही है। शास्त्री ने कहा कि फायर कर्मचारी की हड़ताल आज स16 वें  दिन में प्रवेस कर चुकी है प्रदेश भर में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही है, लेकिन सरकार आम आदमी की जान माल की चिंता नहीं कर रही है। शास्त्री ने सरकार पर आम आदमी के अहित करने एवं कर्मचारी के प्रति हठधर्मिता अपनाने का आरोप भी लगाया।  शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आवाहन पर कल 24 अप्रैल से हरियाणा के सभी 93 शहरों में झाड़ू प्रदर्शन शुरू हो जाएंगे जो 25 अप्रैल तक जारी रहेंगे शास्त्री ने चेतावनी दी है, कि फायर कर्मचारी की हड़ताल के साथ नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी सफाई कर्मचारियों की जा रही अनदेखी और शोषण के खिलाफ 1 मई से 2 दिन की हड़ताल करने जा रहे हैं। शास्त्री ने सरकार को सफाई कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि ग्रुप डी की भर्तियों से सफाई कर्मचारी व सीवर मैन के पद को हटा दिया गया है,  प्रदेश में 13 वर्षों में एक भी नियमित सफाई कर्मचारी भर्ती नहीं किया है । न, हीं कच्चे सफाई कर्मचारियों व ठेकों में लगे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जा रही इसलिए प्रदेश के पालिका परिषद नगर निगम के कर्मचारियों ने मजबूर होकर हड़ताल करने का फैसला लिया है। 
आज के प्रदर्शन में कर्मचारी नेता अनूप चंडालिया प्रदीप चावरिया नरेश भगवान बल्लू चंडालिया महिला नेता सुरेश देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

No comments :

Leave a Reply