HEADLINES


More

क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिडीम करने के नाम पर की गई थी धोखाधड़ी, महिला आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक और महिला आरोपी को उत्तम नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार ऊंचा गांव, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि 11 नवम्बर 20

25 को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाली महिला ने स्वयं को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड में 2000 रिवॉर्ड पॉइंट हैं, जिन्हें रिडीम कर वह शॉपिंग कर सकता है। आरोपी महिला ने उसे एक लिंक भेजा और उस लिंक को खोलकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने के लिये कहा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने लिंक पर अपनी जानकारी दर्ज की, कुछ ही समय बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 25,782/- रुपये कट गये। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला व पूर्व में गिरफ्तार एक अन्य महिला ने मिलकर शिकायतकर्ता को कॉल कर क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने का झांसा दिया और एक फर्जी लिंक भेज कर उसपर क्रैडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी भरवा कर धोखाधडी की थी। महिला को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply