HEADLINES


More

लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:हनुमान चालीसा का पाठ किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 23 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-79 स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट में बुधवार देर शाम को चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट के शोरूम के बाहर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध मुंबई में सामने आए उस कथित मामले को लेकर किया गया, जिसमें एक कर्मचारी को तिलक लगाने और सिर पर चोटी रखने को लेकर नौकरी से निकालने की बात कही जा रही है।

इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित लेंसकार्ट शोरूम के बाहर एकत्रित हुए।

कार्यकर्ताओं ने शोरूम के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और कंपनी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। करीब एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने शोरूम के अंदर मौजूद कर्मचारियों के माथे पर तिलक भी लगाया और कहा कि तिलक और कलावा हिंदू आस्था के प्रतीक हैं। उनका कहना था कि किसी भी व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान के साथ कहीं भी जाने का पूरा अधिकार है और इस पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जानी चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के वार्ड अध्यक्ष दीपक काशी ने कहा कि मुंबई में जो घटना सामने आई है, उससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।


No comments :

Leave a Reply