HEADLINES


More

मां-बेटियों को फरीदाबाद में गाय ने उठाकर पटका, पैरों से कुचला, सींग मारे; बचाने आए लोगों के पीछे दौड़ी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 28 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक गाय ने बाजार से लौट रही महिला और उसकी दो बेटियों पर हमला कर दिया। गाय ने तीनों पर बेरहमी से हमला किया। पहले मां-बेटियों को सड़क पर गिराकर कुचला और फिर सींग से उठाकर भी पटका।

कुछ लोग बचाने आए तो गाय उनके पीछे भी दौड़ पड़ी और सींगों से मारने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने किसी तरह मां-बेटियों को गाय से बचाया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाय महिला और दोनों बच्चियों को अपने पैरों से कुचलने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर उन्हें बचाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।


No comments :

Leave a Reply