हरियाणा कांग्रेस के विधायकों ने मंगलवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल प्रो. असीम घोष से मुलाकात की। उन्होंने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान पर बढ़ती कानूनी कार्रवाई और संभावित गिरफ्तारी को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “मामन खान हमारे विधायक हैं। उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उस संबंध में हमने राज्यपाल को ज्ञापन दिया है।”
मामन खान पर 2023 में हुई नूंह हिंसा से पहले भड़काऊ बयान देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
अब जानकारी सामने आई है कि इस केस में मामन खान के खिलाफ UAPA सहित कई गंभीर धाराएं जोड़ दी गई हैं। इनमें सांप्रदायिक हिंसा भड़काने, साजिश रचने और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं।

No comments :