//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने हथौड़े और लाठी डंडों से युवक के पैरों की हड्डी तोड़ने वाले बदमाशों की परेड निकाली है। 26 अप्रैल को गांव फतेहपुर बिल्लौच में चार बदमाशों ने एक युवक के पैरों पर हथौड़ों और लाठी डंडों से हमला किया था। वहीं इस हमले की वीडियो भी वायरल हुई थी।
क्राइम ब्रांच
की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान निशान देही के लिए जिस जगह घटना को अंजाम दिया था, उसी जगह बदमाशों को ले जाया गया। जिसके बाद वहां ले जाकर पब्लिक के सामने सिर गंजा कर बदमाशों की परेड निकाली।
पीड़ित युवक की रिश्ते में लगने वाली बहन पर गंदी नजर रखते थे। इनकी शिकायत करने से गुस्साए बदमाशों ने युवक के पैरों पर हमला किया था। पुलिस का दावा बाकी आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा

No comments :