//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने कट्टे के बट से हमला कर मोटरसाइकिल छीनने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आलोक निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बॉबी निवासी शास्त्री कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल 2025 को वह अपने घर से ग्यासी की कोठी की ओर जा रहा था। रास्ते में आशीष जाट व उसके एक साथी ने उसे रोक लिया और देसी कट्टे के बट से उस पर हमला कर उसकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित आलोक, आशीष का दोस्त है। आशीष की शिकायतकर्ता के साथ पुरानी कहासुनी थी। जब शिकायतकर्ता ग्यासी की कोठी की ओर जा रहा था तो उन्होंने उसको रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की तथा उसकी मोटरसाईकिल लेकर वहां से फरार हो गये।
आरोपित घटना के बाद से ही अपनी रिश्तेदारी में उड़ीसा चला गया था वह अभी 10/12 दिन पहले ही वापस फरीदाबाद आया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आशिष सहित छ: आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :