//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 13 अप्रैल
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी आज छठे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस निकालते हुए हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन कर बढ़ाया मनोबल। हरियाणा अग्नि श्मन कर्मचारी यूनियन ने बीते दिनों सरकार द्वारा फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवीचन्द शर्मा व रणवीर को 30-30 लाख रुपए देने व हरियाणा कौशल रोज़गार निगम में नोकरी देने के प्रस्ताव को किया खारिज कहां पुलिस की तर्ज पर एक-एक करोड रुपए पक्की नौकरी एवं कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों का समाधान करे ।
फायर कर्मचारी के आंदोलन के समर्थन में अब नगर पालिका कर्मचारी संघ भी खुद पड़ा है संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने फायर कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी पालिका परिषद निगमों में आंदोलन करने का फैसला किया गया है। हरियाणा की सभी पालिकाओं परिषदों नगर निगमो के कर्मचारी 16 अप्रैल 2026 को फायर कर्मचारियों के समर्थन में 3 घंटे काम बंद करने का फैसला लिया है । संघ ने इसके अतिरिक्त 20 , 21 अप्रैल को काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन 24 , 25 अप्रैल उल्टी झाड़ू प्रदर्शन 27 , 28 अप्रैल 8 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल एवं 1 व 2 मई को पूरे प्रदेश में 2 दिवसीय काम बंद हड़ताल का भी ऐलान आज स्थानीय नेहरू ग्राउंड nh1 स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन पर हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि फायर के कर्मचारी अकेले नहीं है उनके साथ प्रदेश के 5 लाख कर्मचारी खड़े हैं सरकार ने यदि मांगों को मानने में देरी की तो प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन के मैदान में कूद जाएंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप व अनिल चंडालिया ने कहा कि नगर निगम के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी फायर के आंदोलन में उनके साथ हैं और फायर कर्मचारी को शहीद का दर्जा एवं उनकी सभी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन में साथ निभाएंगे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जो भी राजव्यापी आंदोलन का ऐलान करेगा नगर निगम फरीदाबाद का एक-एक कर्मचारी उसे आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोकेगा।
आज की तीसरे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत एवं फायर विभाग के नेता रणजीत भड़ाना ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के बल्लबगढ़ के प्रधान नरेश भगवाना ने किया।
हड़ताली कर्मचारियों को फायर विभाग के नेता विजयपाल राजेश शर्मा ड्राइवर यूनियन के प्रधान परसराम , महेश फोगाट बेलदार यूनियन के प्रधान हेमवती नंदन सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया वाटर सप्लाई यूनियन के सचिव राम रतन कर्दम सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान श्री नंद ढाकोलिया रघुवीर चौटाला, सुदेश जैनवाल,सुरेश मैलांडे हरि सिंह खंडिया महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी राजपति सहित दर्जनों नेताओं ने भी संबोधित किया

No comments :