HEADLINES


More

आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के ‌सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 23 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 23‌ ‌ अप्रैल ‌ - आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के ‌ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के  बाद 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन माननीय निदेशक  महिला एवं  बाल विकास  विभाग 


पंचकुला के नाम  ए डी सी महोदया अंजलि  श्योराण को  सौंपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले की कार्यकर्ता सेक्टर 12 में एकत्रित हुए। यहां पर  विरोध सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मालवती ने की। जबकि संचालन ‌ जिला सचिव देवेंद्री शर्मा ने किया। इस अवसर पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर और जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ‌ विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार पर आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्परों की समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। ‌ यूनियन की ‌ मुख्य मांग है। कि गुजरात की ‌ तरह हरियाणा की आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए।‌ आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया वर्कर्स के खाते में डाला जाए। क्योंकि अब तक का किराया वर्कर्स मकान मालिक को दे चुकी है। फोन का रिचार्ज साल भर का ₹3600 डाला जाए। हेल्पर की प्रमोशन के बाद जितने भी खाली पद रहते हैं। तुरंत प्रभाव से भरे जाएं। आंगनवाड़ी वर्कर एडिशनल काम करती हैं। उसका पैसा ₹250 से बढ़ाकर ₹6000 किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन पूरा और गुणवत्ता पूर्ण दिया जाए। एक्सपायरी डेट का राशन नहीं लिया जाए। केंद्र सरकार वाला  मानदेय 10 महीने से नहीं डाला गया है। उस मानदेय को तुरंत प्रभाव से डाला जाए। 2 साल से इंधन दलाई- पिसाई का पैसा नहीं डाला गया है। उसे भी तुरंत प्रभाव से डाला जाए। आज के प्रदर्शन में अनीता, चेची,‌ यासमीन, पुष्पा, अंजू, राधा, रश्मि, मिथिलेश, संगीता,  ज्योति उप्पल, सिंधु सविता, सुमित्रा, वीना सोनी, दीपा नीलू के अलावा ‌ अन्य कर्मी भी उपस्थित रही।

No comments :

Leave a Reply