HEADLINES


More

हरियाणा में BJP ने घोषित किए 3 मेयर प्रत्याशी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 22 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने तीन नगर निगम प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पंचकूला में श्यामलाल बसंल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला में अक्षिता सैनी को मौका दिया है।

हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर BJP ने दो वैश्य समुदाय और एक सैनी समुदाय से प्रत्याशी मैदान में उतारा है। राजीव जैन और श्यामलाल दोनों ही वैश्य समुदाय से आते हैं। दोनों लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं।

हालांकि कांग्रेस ने पंजाबी, सैनी और ब्राह्मण का समीकरण बनाया है। इस लिस्ट में सोनीपत नगर निगम के लिए कमल दीवान और अंबाला मेयर के लिए कुलविंद्र कौर का नाम फाइनल किया गया है।

पंचकूला नगर निगम सीट के लिए पार्टी की ओर से अगले दिन सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया गया है।


No comments :

Leave a Reply