HEADLINES


More

बाइक में टक्कर मारने पर फरीदाबाद में युवक को कार सवारों ने पीटा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 21 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर के डबुआ थाना क्षेत्र में कार से बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई। झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। डबुआ थाना पुलिस को शिकायत गदी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डबुआ थाना पुलिस को दी शिकायत में अमित नामक युवक ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी का रहने वाला है और बडखल में पिछले 12 साल से परिवार के साथ रह रहा है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार की रात को काम खत्म करके वह कपंनी से बाइक पर अपने दोस्त के साथ बाहर निकलकर दुकान से कुछ सामान खरीद रहा था।

इसी दौरान एक गाड़ी वहां आई और उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सौरव नाम के लड़के ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जिसके बाद कार के अंदर से करीब 3 से 4 लड़के निकले और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

झगड़े का शोर सुनकर कंपनी के अंदर से कुछ युवक बाहर निकल कर आए, जिन्होंने उनका बचाव किया। जिसके बाद आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए। इस दौरान उसके हाथ में चोट लगी। डबुआ थाना पुलिस जांच अधिकारी देवेन्द्र ने बताया कि उनको मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसी के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply