//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब के मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 02 अप्रैल को पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लाला राम निवासी मिलाड कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 अप्रैल को पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि लाला राम, मिलाड कॉलोनी में अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड कर आरोपी को मौके से काबू किया। मौके से विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें Royal Challenge की 4 बोतल, 12 अध्धे, 28 पव्वे, ICONIQ White की 4 बोतल, 13 अध्धे, 37 पव्वे, Royal Stage की 3 बोतल, 13 अध्धे, 26 पव्वे, Officer’s Choice Blue के 8 अध्धे, 14 पव्वे, Kingfisher बीयर की 12 बोतल तथा देसी शराब (मस्ताना) की 4 बोतल, 11 अध्धे व 68 पव्वे शामिल हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लाला राम, मिलाड कॉलोनी में एक परचून की दुकान चलाता है और उसने दुकान के साथ बने एक कमरे में अवैध शराब का भंडारण कर रखा था, जिसे वह अवैध रूप से बेच रहा था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :