फरीदाबाद के बीके अस्पताल में हाल ही में शुरू किए गए हार्ट सेंटर की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। करीब 17 दिन पहले पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर शुरू हुए इस सेंटर में अब मरीजों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
दरअसल, सेंटर की कैथ लैब मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। जिसके चलते फिलहाल केवल ओपीडी सेवाएं ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग का कहना है कि मशीन को जल्द ठीक करवा लिया जाएगा, जिसके बाद सभी सेवाएं सामान्य हो जाएगी।
इस हार्ट सेंटर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया था। इससे पहले भी यह सेंटर विवादों के चलते बंद हो चुका था, लेकिन अब इसे दोबारा शुरू किया गया था।
गौरतलब है कि यह सेंटर फरवरी 2018 में शुरू किया गया था, लेकिन अनियमितताओं की शिकायतों के चलते करीब एक साल पहले इसे बंद कर दिया गया था। अब दोबारा शुरू हुए इस सेंटर में एक बार फिर तकनीकी समस्या सामने आ गई है।

No comments :