HEADLINES


More

फरीदाबाद में देवरानी ने 2 जेठानियों पर पेट्रोल डालकर जलाया, एक की मौत

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 5 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक देवरानी ने अपनी 2 जेठानियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। रविवार को एक महिला ने जयपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी महिला भी 60 प्रतिशत तक झुलसी हुई है। मरने वाली और झुलसी महिला दोनों सगी बहनें थीं।

झुलसी महिला ने आरोप लगाया कि देवरानी इस बात से चिढ़ती थी कि दोनों बहनों की एक ही घर में शादी हो रखी है और इनके बीच अच्छे संबंध हैं। इसी रंजिश में वह कई हफ्तों से अपने पति की बाइक से थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल चुराकर जमा कर रही थी। उसने उसी पेट्रोल से दोनों को जला दिया। पुलिस ने आरोपी देवरानी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी निवासी मीना (47) ने बताया कि पति देवेंद्र पाल चार भाई हैं। सबसे बड़े उनके पति देवेंद्र पाल हैं, उनके बाद देवेश, फिर गजपाल सिंह और सबसे छोटे वेदबीर हैं। छोटी बहन सीमा (46) की शादी देवर देवेश के साथ हुई थी। दोनों बहनें अपने-अपने परिवार के साथ एक ही मकान में ऊपर-नीचे रहती थीं। मीना के दो बच्चे हैं, जबकि सीमा के तीन बच्चे हैं।
  •  मीना ने आरोप लगाया कि वेदबीर (40) की पत्नी पिंकी (38) दोनों बहनों से रंजिश रखती थी। वह कई दिनों से अपने पति की बाइक से थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल निकालकर जमा कर रही थी।
  •  आरोप है कि पिंकी एक बैग लेकर मीना और सीमा के घर पहुंची। दोनों बहनों ने उसके लिए चाय और खाना भी बनाया। शाम करीब 5 बजे जब दोनों बहनें घर की छत पर खड़ी होकर बातचीत कर रही थीं, तभी पिंकी वहां पहुंची और अचानक दोनों पर बाल्टी में डला पेट्रोल फेंक दिया। इसके बाद उसने माचिस से आग लगा दी।

  •  
    आग लगते ही दोनों बहनें बुरी तरह झुलस गईं और किसी तरह छत से नीचे आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। स्थानीय लोगों ने दोनों को पहले नीलम बाटा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

No comments :

Leave a Reply