//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – पुलिस उपायुक्त अपराध, राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विनोद(22) वासी गांव जसाना फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 05 अप्रैल को क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विनोद वासी गांव जसाना फरीदाबाद को वजीरपुर रोड खेडीपुल एरिया से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना खेडीपुल में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति ऑटो चलाने का काम करता है। देसी कट्टा को वह नोएडा उत्तर प्रदेश से 5000 रुपये में लेकर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। जिसका पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है।

No comments :