//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – 3 अप्रैल को सेक्टर 55 के पास लड़ाई-झगड़े करने के एक मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने 5 अप्रैल को 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सलमान निवासी फतेहपुर तगा व अखलेश उर्फ गंजा निवासी गांव करनेरा, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार निशांत निवासी करनेरा हाल गाजियाबाद (उ.प्र.) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को वह अपने भाई सोनू व दोस्त सचिन और पोलू के साथ अपने बड़े भाई तिलक, निवासी करनेरा कॉलोनी के पास मिलने आया था। 3 अप्रैल को वापसी के दौरान रामवीर निवासी समयपुर का फोन आया, जिसने मिलने के लिए उसे सरूरपुर बुलाया। जब वह अपने साथियों के साथ सरूरपुर पहुंचा तो वहां रामवीर अपने साथी गौरव, सौरव व अन्य 7-8 व्यक्तियों के साथ गाड़ियों में मिला। जिन्हें देखकर शिकायतकर्ता वापस जाने लगा तो उन्होंने शिकायतकर्ता का पीछा किया और सेक्टर-55 के पास शिकायतकर्ता की गाड़ी को रोक लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। मौके पर भीड़ एकत्रित होने पर सभी वहां से फरार हो गए। जिस पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते रामवीर ने शिकायतकर्ता को मिलने के बहाने बुलाया था। सलमान व अखलेश उर्फ गंजा, रामवीर के साथी हैं और मारपीट की घटना में शामिल थे।
जिनको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात में प्रयोग फ्रॉक्स गाड़ी को घटनास्थल से 3 अप्रैल को ही बरामद कर लिया गया था।

No comments :