HEADLINES


More

ट्रेडिंग के नाम पर 7,20,000/-रूपये की ठगी, खाताधारक को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 1 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- 


साइबर थाना NIT में मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह फेसबुक के माध्यम से ठगों के सम्पर्क में आया। इसके बाद उसकी बात ठगों से कॉल पर हुई। जहां उसे ट्रेडिंग करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। उसके पास एक लिंक भेजा गया और उसका अंकाउट खुलवा कर निवेश करने को कहा गया। पहले उसने 50 हजार रूपये उस खाता में डाले जो USDT के रूप में उस खाता में दिखने लगे। उसके बाद ठगों के अनुसार वह निवेश करता रहा और कुल 7,20,000/- रूपये का निवेश किये। जब उसने लाभ के साथ पैसे निकालने चाहे तो उसके खाता को ब्लॉक कर दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शकेब अरसद वासी मोहल्ला नई बस्ती जसपुर, जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी रिहायशी/लोकल क्षेत्र में टिम्बर/लकडी बेचने का काम करता है। उसने अपना खाता ठगों को दिया हुआ था और उसके खाता में ठगी के 1,50,000/-रू आये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

No comments :

Leave a Reply