//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – हरियाणा पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, पुरुषों की तलाश व बच्चों के पुनर्वास के लिए 1 से 30 अप्रैल 2026 तक *ऑपरेशन स्माइल* के नाम से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस द्वारा भी विशेष भूमिका निभाई जा रही है। फरीदाबाद पुलिस की किडनैपिंग एंड एबडक्शन टीम द्वारा अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 1 अप्रैल को भीख मांगने वाले 6 बच्चों को रेस्क्यू किया है, साथ ही मानसिक रूप से क्षुब्ध एक 6 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को तलाश कर परिजनों के हवाले किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस की किडनैपिंग एंड एबडक्शन टीम (KAT) ने सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क के पास से 6 नाबालिग बच्चों को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया है। टीम ने सभी बच्चों की जानकारी लेकर उनका मेडिकल परीक्षण करवाया तथा उन्हें बाल कल्याण समिति फरीदाबाद के चेयरपर्सन के समक्ष पेश कर सभी बच्चों की काउंसलिंग कराई। बाल कल्याण समिति ने बच्चों के परिजनों को उचित हिदायत दी कि बच्चों से भीख न मंगवाई जाये तथा उन्हें शिक्षा प्रदान करवाई जाये।
इसके आतिरिक्त दयाल नगर फरीदाबाद की र
हने वाली एक 6 वर्षीय बच्ची की गुमशुदगी के संबंध KAT ने बच्ची के परिजनों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर तलाशी अभियान शुरू किया। जानकारी से सामने आया कि बच्ची मानसिक रूप से पीड़ित है तथा बोलने में असमर्थ है और गली में खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। जिस पर टीमस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पूछताछ की गई। इसके साथ ही दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न एनजीओ, बाल कल्याण समितियों एवं आश्रमों से संपर्क स्थापित कर जानकारी जुटाई गई।

लगातार प्रयासों के दौरान टीम को सूरजकुंड स्थित एक चैरिटेबल सोसायटी में बच्ची के होने का सुराग मिला। जिस पर टीम ने परिजनों से बच्ची की पहचान कराकर बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले किया गया।
बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्रवाई से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी कोई बच्चा भीख मांगता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अतिरिक्त किसी भी गुमशुदा बच्चे या संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

No comments :