HEADLINES


More

*ऑपरेशन स्माइल:* भीख मांगने वाले 45 व बाल मजदूरी करते हुए 5 बच्चों को किया रेस्क्यू

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – 1 से 30 अप्रैल 2026 तक हरियाणा पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन स्माइल”* के नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  जिसके अंतर्गत गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा बच्चों के पुनर्वास के लिये पुलिस द्वारा लगातार बेहतरीन कार्य किये जा रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस ने इस अभियान के दूसरे सप्ताह में 40 गुमशुदा को तलाश कर परिजनों से मिलाया है, भीख मांगने वाले 45 बच्चों को रेस्क्यू किया है तथा 5 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस ने *ऑपरेशन स्माइल* के अंतर्गत *8 से 14 अप्रैल* तक प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 गुमशुदा बच्चों व 26 वयस्क को तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाया है। इसके साथ ही भीख मांगने वाले 45 बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत उनके पुनर्वास की प्रक्रिया सुनिश्चित की है। वहीं 5 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया है।

फरीदाबाद पुलिस की किडनैपिंग एबडक्शन टीम (KAT) ने 4 बच्चों व 12 वयस्क को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया है। साथ ही भीख मांगने वाले 45 बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश किया है।

ऑपरेशन के दौरान KAT टीम ने 1 साल से लापता 34 वर्षीय महिला को गांधीनगर गुजरात से तलाश किया है, वहीं पिछले 10 महीना से गुम एक 12 वर्षीय बच्चे को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से तलाश कर परिजनों से मिलवाया है।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन स्माइल”* के तहत लगातार अभियान चलाकर गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश व बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये प्रयास जारी रहेगा।

No comments :

Leave a Reply