HEADLINES


More

वार्ड न. 43 स्थित राव कॉलोनी में आरएमसी से निर्मित सीमेंटेड सड़क का उद्घाटन पार्षद रश्मि यादव ने किया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 आज वार्ड न. 43 स्थित राव कॉलोनी में आरएमसी से निर्मित सीमेंटेड सड़क का विधिवत उद्घाटन वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड नं. 42 के पार्षद श्री दीपक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। प्रमुख रूप से राज कुमार मास्टर जी, मोहर सिंह गोला जी, ज्ञान चंद जैन जी, संत राम मिश्रा जी, महेश भाटी जी एवं अन्य कॉलोनीवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह

ने इस विकास कार्य के लिए हर्ष व्यक्त किया। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।


पार्षद श्रीमती रश्मि यादव ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग एवं विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।

No comments :

Leave a Reply