HEADLINES


More

3 झपटमार गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई, फोन बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 5 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जारी है। 2 अप्रैल को थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत झपटमारी करने के एक मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने रवि(24),  दीपक(24) वासी ओल्ड फरीदाबाद व जतिन(23)


वासी सेक्टर-28 को सेक्टर-29 बाईपास रोड से गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुरेश वासी बनवारी कालोनी फरीदाबाद ने थाना सराय ख्वाजा में दी अपनी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल की शाम को वह घर से कंपनी जाने के लिये निकला था जब वह मैट्रो पिलर संख्या P-432 सराय के पास पहुंचा तो 3 लडके आये और उसके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि तीनो आरोपी दोस्त है व नशा करने के आदी हैं। नशापुर्ति के लिये तीनो ने मिलकर 2 अप्रैल को रात के समय करीब 7 बजे झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। जिनसे मोबाईल फोन बरामद कर माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply