HEADLINES


More

अक्टूबर 2025 में अपहरण कर की गई थी हत्या, घटना की साजिश में संलिप्त एक आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 5 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद– पुलिस उपायुक्त, अपराध राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस  की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अक्टूबर 2025 के अपहरण व


हत्या के एक मामले में साजिश में शामिल एक आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने कैली गांव से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अब्दुल(34) वासी गांव कैली फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार नवीन निवासी इंद्रा नगर, फरीदाबाद ने 7 अक्टूबर 2025 को थाना सेक्टर-8 में दी अपनी शिकायत में बताया था कि 7 अक्टूबर को उसका बेटा किसी कार्य से घर से गया था परंतु वापस नहीं लौटा। उसका अपहरण कर लिया गया है। जिस पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 8 अक्टूबर को कृष्णा की डेड बॉडी बाटा फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास मिली, जिस पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई थी।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अब्दुल मुख्य आरोपी बब्लू का भाई है तथा वह हत्या की साजिश में शामिल था। आरोपी अब्दुल को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।  घटनाक्रम में बबलू भाई सुल्तान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :

Leave a Reply