HEADLINES


More

प्रतिबंधित पेंटाज़ोसाइन के 21 इंजेक्शन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 7 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ तस्करों पर भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। 7 अप्रैल को AVTS-1 सिकरौना फरीदाबाद की टीम ने प्रतिबंधित पेंटाज़ोसाइन के 21 इंजेक्शन सहित एक आरोपी को आसियाना फ्लैट सेक्टर-62 के पास से गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 6 अप्रैल को क्राईम ब्रां

च AVTS की टीम ने अपने गुप्त सुत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदीप वासी गाँव उसरी, जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल सेक्टर 65, फरीदाबाद को 21 इंजेक्शन पेंटाज़ोसाइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध आदर्श नगर थाना में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि वह 40 इंजेक्शन, 4000 रुपये में आजमगढ से खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ बेच दिये थे। उसने D.Pharm की पढाई कर रखी है। जिसको मानीनय न्यायलय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।   

No comments :

Leave a Reply