//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, राजेश कुमार मोहन के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने तकनीकी सहायता से गुम हुये 149 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं। 7 अप्रैल को अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध ने पुलिस लाइन फरीदाबाद में तलाश किये 149 मोबाइल फोन उनके असल मालिकों को वापस लौटाया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर सेल फरीदाबाद की टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा 149 मोबाइल फ़ोन को ट्रेस करने का सराहनीय कार्य किया है। तलाश किये गये मोबाइल फोन को अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध द्वारा उनके असल मालिकों के हवाले किया गया है। मोबाइल फ़ोन वापिस प्राप्त होने पर लोगों ने फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया। फरीदाबाद पुलिस द्वारा पूर्व में भी गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों तक पहुंचाया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि जब भी किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो https://www.ceir.gov.in/Home/ index.jsp पर जरूर शिकायत करें ताकि गुमशुदा फोन को तलाश किया जा सके।

No comments :