//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में थाना सेक्टर-17 पुलिस टीम ने 5 मार्च को एक उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 4 माह पूर्व कोर्ट
द्वारा पीओ (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था, जिसको पुलिस ने बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-17 पुलिस टीम ने राशिद उर्फ कल्लन वासी कोसी, मथुरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राशिद के विरुद्ध पूर्व में चोरी व स्नैचिंग जैसे अपराधों के मामले दर्ज हैं और उसको माननीय अदालत ने नवम्बर 2025 में पीओ घोषित किया गया था। फरीदाबाद पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments :