//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 3 मार्च को थाना धौज की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 480 बोतल (40 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्माइल उर्फ रिजु निवासी तावडू तथा दूसरे आरोपी सोहिल निवासी गांव नाई नगला, तावडू के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 03 मार्च को थाना धौज की टीम द्वारा पाखल टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के लिए नाका लगाया गया था। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 480 बोतल (40 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब Mcdowell's नंबर 1 बरामद हुई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपीगण तावडू से बोलेरो गाड़ी में शराब लेकर फरीदाबाद आ रहे थे। गाड़ी आरोपी इस्माइल की है। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, पूछताछ जारी है....

No comments :