HEADLINES


More

गुड़गांव में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पकड़ा MCG का रिश्वतखोर हेल्पर

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 5 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 गुड़गांव, : बादशाहपुर थाना एरिया में निर्माणाधीन मकान का कार्य सुचारू रूप से चलने देने की ऐवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे नगर निगम के एक हेल्पर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 व भारतीय न्याय संहिता की धार ा308(2) के तहत केस दर्ज कर लिया ग


या है। 

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत देकर बताया था कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उसे नगर निगम के कुछ कर्मचारी निर्माणाधीन मकान को तोड़ने की धमकी दे रहे थे। मकान न तोड़ने की ऐवज में उन्होंने 50 हजार रुपए की मांग की थी। काफी बातचीत के बाद उसने 40 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसकी जानकारी पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो को देकर टीम के साथ पूरा जाल बिछाया। इसके बाद जब शिकायतकर्ता नगर निगम के हेल्पर को 40 हजार रुपए दे रहा था तो ब्यूरो की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव पलड़ा निवासी कपिल के रूप में हुई। टीम आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

No comments :

Leave a Reply