HEADLINES


More

फरीदाबाद सिविल में शवों को रखना पड़ रहा है बर्फ पर, 7 फ्रीजर खराब

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 5 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। मोर्चरी के कई फ्रीजर खराब होने के कारण शवों को जमीन और बर्फ पर रखने की स्थिति बन गई, जिससे मृतकों के परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल की मोर्चरी में कुल 14 फ्रीजर लगे हुए हैं, जिनमें से करीब 7 फ्रीजर पिछले चार दिनों से खराब पड़े हुए हैं। फ्रीजर खराब होने की वजह से शवों को सुरक्षित रखने में दिक्कत आ रही है।

मजबूरी में अस्पताल कर्मचारियों को कुछ शवों को जमीन पर रखना पड़ा, जबकि कुछ शवों को बर्फ के सहारे रखा गया। मोर्चरी के अंदर की यह स्थिति देखकर वहां पहुंचे मृतकों के परिजन काफी दुखी और नाराज नजर आए।

मोर्चरी में शव लेने पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण शवों की दुर्गति हो रही है। उनका कहना है कि मौत के बाद भी उनके परिजनों के शवों को सम्मानजनक तरीके से नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार अस्पताल प्रशासन को फ्रीजर खराब होने की जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद समय रहते उन्हें ठीक नहीं कराया गया।

लोगों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मृतकों के शवों को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक फ्रीजर में रखा जा सके। लेकिन यहां फ्रीजर खराब होने के कारण शवों को जमीन और बर्फ पर रखने की नौबत आ गई, जो बेहद दुखद है। इस घटना के बाद लोगों ने मोर्चरी की व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रशासन से सवाल भी उठाए है।


No comments :

Leave a Reply