HEADLINES


More

IPO में निवेश का लालच देकर 20,41,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 26 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-43, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि उसे ठगों द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां अन्य निवेशकों के मुनाफे से संबंधित जानकारी साझा की जाती थी। इसके बाद ठगों ने उसे एक मोबाइल एप का लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया और उसका अकाउंट खुलवाया। ठगों ने उसको IPO में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर उसने विभिन्न ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल 20,41,000 रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उसने लाभ सहित अपनी राशि वापस मांगी तो ठगों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


साइबर थाना NIT की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए 25 मार्च को गौरी शंकर वासी गांव जैतरान, पाली राज. को उज्जैन, म.प्र. से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि गौरी शंकर ने खाताधारक विजय सिंह का खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिस खाता में मामले से जुडे हुए ठगी के 14 लाख रूपये आये थे। वह ड्राइवरी करता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply